in ,

अयोध्या में होगी सीनियर नेशनल चैंपियनशिप तीरंदाजी प्रतियोगिता

-मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी ने की तैयारियों की समीक्षा

अयोध्या। जनपद में आयोजित होने वाले सीनियर नेशनल चैंपियनशिप तीरंदाजी प्रतियोगिता के तैयारी की सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश कुमार अवस्थी ने आयुक्त गौरव दयाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी नितीश कुमार व वरिष्ठ  पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की।

श्री अवस्थी ने बताया कि उक्त कार्यक्रम 25 नवंबर 2023 को शुभारंभ होगा और 30 नवंबर 2023 को संपन्न होगा तीरंदाजी में तीन अलग अलग प्रतियोगिताएं होती हैं जिसमें कुल मिलाकर (महिला/पुरुष) 1000 तीरंदाज आएंगे। उन्होंने एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स के मेडल विजेता भी इसमें आएंगे। राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज अयोध्या में होगा तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन।

यहां आने वाले खिलाड़ियों के रहने, खाने-पीने, सुरक्षा, सफाई आदि व्यवस्थाओं पर बैठक में चर्चा हुई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में माननीय सांसद, माननीय विधायक गण, माननीय महापौर व जिला प्रशासन के सहयोग से किया जाएगा। प्रतियोगिता में सभी राज्यों के खिलाड़ी सम्मिलित होंगे। बैठक में महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, तीरंदाजी के स्टेट जनरल सेक्रेटरी अजय गुप्ता व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  रुदौली पुलिस ने नहीं सुनी तो आईजी से लगाई न्याय की गुहार

What do you think?

Written by Next Khabar Team

पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा व उनकी पुत्रियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

डिजिटल जुआ से पागल दीवालिया हो रहे युवा : डॉ. आलोक मनदर्शन