अयोध्या में लॉन्च हुई बीज वाली चांदी की राखी, कचरा नहीं अब पौधा बनेगी ‘पृथ्वी राखी’

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-पर्यावरण संरक्षण को समर्पित पृथ्वी ज्वेल्स की नई पहल, संत-महंत और प्रशासनिक अधिकारियों ने की सराहना


अयोध्या। रक्षाबंधन पर भाई-बहन के अटूट प्रेम के साथ अब प्रकृति की रक्षा का संकल्प भी जुड़ेगा। शहर के प्रतिष्ठित आभूषण प्रतिष्ठान पृथ्वी ज्वेल्स ने इस दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए देश की पहली इको-फ्रेंडली और प्लांटेबल सिल्वर राखी ‘पृथ्वी राखी’ लॉन्च की है।आज पार्क इन बाय रैडिसन होटल में आयोजित भव्य लॉन्च समारोह में इस अनोखी राखी से पर्दा उठाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

आमतौर पर रक्षाबंधन के बाद करोड़ों प्लास्टिक की राखियां कचरे में चली जाती हैं। ‘पृथ्वी राखी’ इसी समस्या का समाधान है। यह शुद्ध चांदी से निर्मित है और इसमें विशेष बीज लगाए गए हैं। राखी का त्योहार मनाने के बाद इसे फेंकने की बजाय मिट्टी में दबा देने पर यह एक पौधे के रूप में उग आएगी। इसी सोच के साथ ब्रांड ने “Care Today, Secure Tomorrow” का संदेश दिया है।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या के नगर निगम महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, हनुमानगढ़ी के उत्तराधिकारी महंत संजय दास जी महाराज और श्रृंगेरी ऋषि पीठाधीश्वर महंत हेमंत दास जी महाराज उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथियों में अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस अनुराज जैन, प्रसिद्ध उद्योगपति सर्वेश्वर सिंह और ब्रह्माकुमारी आश्रम के वरिष्ठ सदस्य बी.के. मुकेश भाई ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने इसे अयोध्या से शुरू हुई एक अनुकरणीय पहल बताया।

इस अवसर पर पृथ्वी ज्वेल्स के ओनर मनोज कुमार सोनी एवं माया सोनी, पृथ्वी राखी के फाउंडर प्रतीक सोनी एवं शिवानी सोनी तथा को-फाउंडर प्रज्जवल सोनी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पृथ्वी राखी की लॉन्चिंग फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल साहू ने किया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों और मीडिया कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya