पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, मां और बेटी गम्भीर

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवई ओवरब्रिज चौराहे के समीप हुई दुर्घटना

अयोध्या। अच्छी सड़कें जहां विकास को गति देती हैं वहीं वाहन चालकों की मनमानी से लोगों को जान गंवानी भी पड़ रही है। लखनऊ-अयोध्या-गोरखपुर फोरलेन पर ऐसे हादसे आए दिन हो रहे हैं। गुरुवार की दोपहर भी पटरंगा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवई चौराहे के ओवरब्रिज के समीप तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित हो गई। जहां स्कूटी सवार तीन लोगों को टक्कर मार दिया। जोरदार टक्कर लगने से स्कूटी सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग घायलों की मदद पर पहुंचे। किसी ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने स्कूटी चालक युवक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक फोरलेन पर हुए हादसे के शिकार युवक मवई थाना क्षेत्र के बीबीपुर निवासी एडवोकेट एजाज अहमद का भतीजा फरहान पुत्र इमरान था। घायल रोशन जहां पत्नी इमरान और 8 वर्षीय बच्ची होमार थी जो गंभीर रूप से घायल हो गई है। पटरंगा पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मवई ले गई जंहा चिकित्सकों ने 22 वर्षीय फरहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल मां बेटी का इलाज चल रहा है। जिसके बाद मवई पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम घर के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में स्कूटी को टक्कर करने वाला पिकअप चालक वाहन लेकर फरार हो गया है।

इस संबंध में पटरंगा थानाध्यक्ष शशिकांत यादव ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों को सीएचसी मवई भेजा गया है। जहां चिकित्सकों ने फरहान को मृत घोषित कर दिया है। मवई पुलिस द्वारा शव का पंचनामा भरकर जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद फरार पिकअप चालक का पता लगाया जा रहा है।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya