अयोध्या। राज शिशु प्ले स्कूल दिल्ली दरवाजा फैजाबाद अयोध्या में मदर डे मनाया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने अपनी माँ को पैर छूकर उपहार दिया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। बच्चों ने अपनी-अपनी अध्यापिकाओं को पुष्प माला पहनाकर उनका धन्यवाद किया। सभी बच्चों ने ‘तू कितनी अच्छी है, तू कितनी प्यारी है ओ माँ’ पर मनमोहक नृत्य करके सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के बच्चे अनिका, अक्षत, आंचल, माही, शिवम् आदि की मातायें तथा विद्यालय की अध्यापिकायें संगीता अरोड़ा, रविन्दर कौर, साक्षी गुप्ता आदि उपस्थित रही। विद्यालय की प्रचार्या संतोष गर्ग ने सभी बच्चों को उपहार दिया तथा माँ के महत्व पर प्रकाश डाला।
स्कूली बच्चों ने मनाया मदर्स डे
126
इसे भी पढ़े दीपोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर एडीजी जोन, मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
previous post