दर्शनशास्त्र शब्दावली विषय पर विद्वानों ने किया मंथन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र एवं धर्म विभाग और वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, शिक्षा मंत्रालय, उच्चतर शिक्षा विभाग, भारत सरकार नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में चल रही पांच दिवसीय कार्यशाला में बुधवार को विशेषज्ञों ने दर्शनशास्त्र शब्दावली पर वृहद मंथन किया।

इस कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप दर्शनशास्त्र की तकनीकी शब्दावली (अंग्रेजी-हिंदी) का निर्माण पर चर्चा की गई। इसमें विश्वविद्यालयों के दर्शन शास्त्र के विद्धानों द्वारा नए शब्दों के चयन पर गहन चर्चा के उपरांत हिंदी पर्यायों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस कार्यशाला में प्रो0 सतीश कुमार सिंह, डीएवीपी कालेज वाराणसी, प्रो0 कंचन सक्सेना, लखनऊ विश्वविद्यालय, लखनऊ, डॉ० शालिनी सिंह, दर्शनशास्त्र एवं धर्म विभाग अवध विश्वविद्यालय, डॉ० संतोष कुमार, सहायक निदेशक वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली तथा उदय प्रकाश वर्मा, कंप्यूटर विशेषज्ञ द्वारा कार्यशाला में दर्शनशास्त्र की शब्दावली पर वृहद चर्चा की गई।

दर्शनशास्त्र एवं धर्म विभाग के समन्वयक डॉ. संजय चैधरी ने बताया कि यह पांच दिवसीय कार्यशाला 24 मार्च आयोजित की गई है जो 28 तक चलेगी। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत दर्शनशास्त्र विषय पर विद्वानों द्वारा शब्दावली पर कार्य किया जा रहा है। यह विश्वविद्यालय के लिए सम्मान की बात है।

 

इसे भी पढ़े  चैत्र नवरात्रि के पहले दिन रामनगरी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जन-सैलाब
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya