नींद है ब्रेन बैटरी चार्जर : डा. आलोक मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-ब्रेन रूपी हार्डवेयर का माइंड है सॉफ्टवेयर, उच्च रक्तचाप कराता है मस्तिष्क आघात

अयोध्या। ब्रेन है सुपर-कम्प्यूटर तथा माइंड है अल्ट्रासेंसिटिव- सॉफ्टवेयर। ब्रेन के तीन प्रमुख हिस्से होते हैं, जिनमे पहला प्रीफ्रंटल- कार्टेक्स है जिसे डिसीजन-मेकर कहा जाता है। दूसरा एमिग्डाला जिसे थ्रेट-डिटेक्टर यानि खतरे को सूंघने वाला तथा तीसरा हिप्पोकैंपस यानि ब्रेन-लाइब्रेरी कहलाता है जिसमे अच्छी-बुरी सारी स्मृतियाँ संग्रहीत होती है।

इन्ही तीनो की सॉफ्ट- प्रोग्रामिंग बिगड़ने पर एंग्जाइटी-डिसऑर्डर,मूड- डिसऑर्डर व साइकोसिस तथा मनोशारीरिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। इसके कारक पहलुओं में पर्सनालिटी डिसऑर्डर,जीवन के सदमे,नशाखोरी, फैमिली-प्रॉब्लम व मनो रोग की फैमिली-हिस्ट्री आदि हैं। नींद ब्रेन-बैटरी चार्जर तथा स्ट्रेस-रिमूवर का कार्य करती है। मनोतनाव बढ़ने पर स्ट्रेस हार्मोन कार्टिसाल घबराहट,चिड़चिड़ापन,क्रोध,ओवर थिंकिंग,नशे की तलब, अनिद्रा, नशाखोरी, पेट की गड़बड़ी व हृदय पर दबाव के लक्षण भी दिखते हैं।

दीर्घ मनो तनाव बने रहने पर ब्लड प्रेशर मे अतिवृद्धि ब्रेन- स्ट्रोक, लकवा, मिर्गी आदि का कारक बनता है तथा उम्र बढ़ने के साथ अल्जाइमर्स व पार्किंन्सन की सम्भवाना भी बढ़ जाती है। मूड स्टेबलाइज़र हार्मोन सेरोटोनिन, रिवॉर्ड हार्मोन डोपामिन,साइकिक पेन रिलीवर हार्मोन एंडोर्फिन व लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन के समुचित संचार वाली गतिविधियों जैसे एक्सरसाइज, संगीत, हंसी ठहाका, प्राकृतिक-विचरण, सामाजीकरण व मेडिटेशन व पर्याप्त नींद से ब्रेन-सॉफ्टवेयर रिफ्रेश होता है।

वसायुक्त मछली, ब्लूबेरी, पत्तेदार सब्जियां, मेवे, बीज, अंडे, हल्दी और डार्क चॉकलेट आदि में पाये जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज ब्रेन-न्यूरॉन्स को संरक्षित रखते हैं। विश्व मस्तिष्क-दिवस 22 जुलाई पूर्व संध्या वार्ता में यह जानकारी जिला चिकित्सालय के मनोपरामर्शदाता डा आलोक मनदर्शन नें दी।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya