in

अर्थ संवर्त फाउंडेशन ने चलाया सरयू सफाई अभियान

अयोध्या। अर्थ संवर्त फाउंडेशन द्धारा चलाया जा रहा सरयू सफाई अभियान इस रविवार को भी जारी रहा है । इस बार अभियान विश्व जल दिवस के विषय ‘ कोई भी पीछे ना छूटे- पर आधारित रहा है । यह अभियान प्रत्येक वैकल्पिक रविवार को सुबह 9बजे से 11बजे तक चलाया जाता है। सरयू सफाई अभियान में फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि इस बार विश्व जल दिवस का विषय है कोई पीछे न छूटेष् हम अयोध्या के सतत विकास के लिए समर्पित है। हम इस तथ्य से अवगत हैं कि यदि हम पर्यावरण को पीछे छोड़ते हैं तो विकास सफलतापूर्वक नहीं हो सकता है। अयोध्या में, हमारे पास सबसे बड़ी प्राकृतिक संपदा सरयू नदी है, इसलिए सतत विकास के लिए हमारे प्रयास नदी को पीछे नहीं छोड़ सकते। यही कारण है कि हमने नदी के स्वास्थ्य और संरक्षण को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी ली। जिससे आने वाली पीढी को स्वच्छ सलिल सरयू का जल प्राप्त हो और वे इसकी महत्ता को समझ सके। फाउडेंशन की सीओओ वैशाली सिंह ने बताया कि हमारे इस अभियान मे थैंक यू जिंदगी फाउडेंशन भी जुड़ गया है और सरयू को सरस सलिल बनाने के लिए हर संभव मदद भी कर रहा है हम फाउंडेशन के साथ मिलकर लोगों मे सरयू को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाने जा रहे है जिससे शहरवासी भी इस अभियान से जुड़ सकें और सरयू स्वच्छ हो। यह अभियान का अगला चरण आगामी 31मार्च को चलाया जायेगा ।इस अभियान फाउंडेशन की सीओओ वैशाली सिंह थैंक यू जिंदगी फाउंडेशन के अध्यक्ष वैभव तिवारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूर्य कांत तिवारी, शिवेंद्र प्रताप सिंह, अम्बरीश दूबे, आशीष त्रिपाठी सहित अर्थ संवर्त फाउंडेशन के आदित्य सिहं, ऐश्वर्या गर्ग, हर्षवर्धन, दर्शना ,मैत्री, मानस्वी यशस्विनी, परवीन, एकता शुक्ला, गौरव शुक्ला, राम जी निषाद, तेज प्रकाश शुक्ला भी मौजूद रहे।

What do you think?

Written by Next Khabar Team

युवाओं के दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा: गंगा यादव

वंशादि मोटर्स ने लगाया मेगा लोन व एक्सचेंज मेला