in

सरदार जसवीर सिंह सेठी बने गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नानकपुरा के अध्यक्ष

-नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

अयोध्या गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा नानक पुरा का चुनाव संपन्न हुआ समिति के पदाधिकारियों व संगत के लोगो द्वारा सर्वसम्मति से तय किया गया कि संरक्षण मंडल में सरदारहरिचरन सिंह मंगे, सरदार आत्मजीत सिंह, सरदार मनमोहन सिंह गांधी, सरदार परम जीत सिंह पम्मा व अध्यक्ष सरदार जसवीर सिंह सेठी, उपाध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह वांटू, सरदार प्रतिपाल सिंह गांधी, सचिव सरदार गुरुचरण सिंह चन्ने, खजांची सरदार भगवंत सिंह को सर्वसम्मति से पदाधिकारी बनाया गया है इसी क्रम में सोमवार को गुरुद्वारा सिंह सभा को नानक पुरा के अध्यक्ष चुने जाने के बाद सरदार जसवीर सिंह सेठी ने कहा की सर्वप्रथम हमारी प्राथमिकता रहेगी कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलूं जरूरतमंद लड़कियों की शादी, बच्चों को मुफ्त शिक्षा एवं गुरु का लंगर निरंतर चालू रहे गुरु मत प्रचार गुरु घर का विकास सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का प्रयास हमारी कमेटी द्वारा निरंतर जारी रहेगा

अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व मंत्री ने किया भव्य स्वागत

-अयोध्या गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा गुरु नानक पुरा के अध्यक्ष पद पर जसवीर सिंह सेठी को चुने जाने के बाद सोमवार को हैदरगंज में पूर्व मंत्री तेज नारायन पांडे के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया और बुंके भेट किया गया इस दौरान प्रमुख रूप से उनके साथ पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, महानगर अध्यक्ष रामकृष्ण श्रीवास्तव पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अमृत राजपाल, केंद्रीय दुर्गा पूजा रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जयसवाल, नरेश अग्रवाल सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

What do you think?

Written by Next Khabar Team

पंचायत चुनाव प्रक्रिया का डीएम और एसएसपी ने लिया जायजा 

मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में मुफ्त परीक्षण व दवा का रहा प्रबंध