युवाओं की ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रही संस्कार भारती: रीता बहुगुणा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कला साधकों को किया गया सम्मानित

फैजाबाद। संस्कार भारती ऐसी संस्था है जो भारत की संस्कृति और युवाओं की ऊर्जा को समेकित रूप से साथ लेकर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की दिशा में कार्य कर रही है मुझे अपार प्रसन्नता है संस्कार भारती जिसकी स्थापना बाबा योगेंद्र ने की थी आज अनेकों अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से चाहे वाला हो चित्रकला हो हस्तशिल्प हो गायन हो वादन हो या अनेकों अनेक सांस्कृतिक विधायकों लोक कलाएं हो कठपुतली नाटक नौटंकी अनेकों अनेक कल को अपने में समेटे हुए उन को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और आज उसी संस्कार भारती परिवार से प्रदेश के हर जिले में कला साधक सम्मान समारोह का आयोजन किया साधकों को सम्मानित करने का काम किया निश्चय ही यह भारतीय संस्कृत को पुष्पित और पल्लवित करेगा और एक बार उसको अपने आप में प्रतिष्ठित करते हुए आगे ले जाने का कार्य करें। उक्त उद्गार संस्कार भारती द्वारा आयोजित फैजाबाद के मारवाड़ी सेवा सदन में सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने व्यक्त किए रीता बहुगुणा जोशी संस्कार भारती की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद आयोजित कला साधक सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि कलाकारों के हित को उत्तर प्रदेश सरकार सड़कों पर रखते हुए कार्य कर रही है कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता रुदौली विधायक रामचंद्र यादव जिला प्रभारी भारतीय जनता पार्टी शेष नारायण मिश्र भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह संचित एवं संस्कार भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाकी लाल गौड़ प्रदेश अध्यक्ष गणेश ताम्रकार महामंत्री अवधेश मिश्रा संगठन मंत्री गिरीश चंद्र मिश्र ने किया अतिथियों के स्वागत व स्मृति चिन्ह प्रदान करने के क्रम के बाद देवयानी मालिका वाणी शुक्ला ने एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर नारी शक्ति और असंभव को संभव करने की क्षमता का परिचय कराया इसके पश्चात विजय यादव और आकाश जायसवाल की टीम ने एक मनमोहक फरवाही नृत्य प्रस्तुत किया जिसमें लाठियों के बल पर एक ऊर्जावान लोक नृत्य मंत्रमुग्ध करने वाला दर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्वदेश रश्मि ने किया अपने उद्बोधन में रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि वह हमेशा कला के उत्थान पर जोर देते रहे हैं और उत्तर प्रदेश की सरकार संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रगतिशील है इसी क्रम में प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने कहा दिल्ली से ही कला का जो संरक्षण योगी की सरकार में हो रहा है अद्भुत है और आने वाले कल में विशेष रूप से कला प्रदर्शन के लिए मंदिरों का निर्माण किया जा रहा है किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष चंद्रभान सिंह चंद संचित ने कहा कि किसानों के हित को और कलाकारों के हित को योगी सरकार महत्वपूर्ण स्थान दे रही है जिला प्रभारी शेष नारायण मिश्र ने कहा कि कला एक उपासना है और यह इस उपासना को जीवंत रूप संस्कार भारती दे रही है समारोह में मुख्य रुप से महंत मनमोहन दास , डॉ. बांके बिहारी, रामकृष्ण तिवारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अभिषेक मिश्रा, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार पांडेय खुन्नू , पूर्व ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह गिरीश कुमार पांडे डिम्पुल भाजपा जिला प्रवक्ता दिवाकर सिंह मंडल अध्यक्ष हरभजन कौर अयोध्या विधानसभा के नेता अमल गुप्ता शक्ति सिंह विशंभर नाथ सिंह गोकरन द्विवेदी महंत बृज मोहन दास उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya