मुलायम सिंह की जयंती पर मिल्कीपुर क्षेत्र को 3.25 करोड़ की सौगात

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने 24 परियोजनाओं का किया शिलान्यास


मिल्कीपुर।समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय एवं सांसद आवास पर धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर क्षेत्र में 3 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत 24 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया।

इससे पहले स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने भाजपा सरकार की रीतियों एवं नीतियों की जमकर आलोचना की उन्होंने मुख्यमंत्री के नारे बटोगे तो कटोगे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार में रक्षा मंत्री रहते हुए किए गए विकास कार्यों को एक-एक करके गिराया।

उन्होंने कहा कि आज देश के वीर सपूत जो देश की सीमा की रखवाली करते हुए शहीद हो जाते थे उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर नहीं पहुंच पाता था, लेकिन देश के रक्षा मंत्री रहते हुए मुलायम सिंह यादव ने ऐसे सैनिकों का शव उनके घर तक पहुंच जाने की व्यवस्था करते हुए जिले के डीएम को सलामी देने का आदेश दिया था। जयंती समारोह का आयोजन मिल्कीपुर उपचुनाव में सपा प्रत्याशी अजीत प्रसाद के संयोजन में किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव,सपा नेता अमित प्रसाद,रामचेत यादव,माखनलाल यादव,सिराज खान,रामजी पाल,वेद प्रकाश यादव,पृथ्वीराज यादव,महेंद्र यादव,हरीबक्श सिंह,मुलायम सिंह यादव,लालू प्रसाद यादव,लवलेश पांडे कट्टू,रामजीत,सुनील कोरी,शशांक शुक्ला,गुलाब सिंह यादव विनायक, अवधेश यादव,सुजीत यादव समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya