शीश पैगम्बर की मजार पर हुआ रोजा इफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। विश्व विख्याति धर्म नगरी अयोध्या जहां हिन्दुओं की आस्था का केन्द्र है। तो वहीं मुसलमानों की भी आस्था का केन्द्र है। रमजान के पाक महीने में रोजेदारों के रोजा अफ्तार कराने का सिलसिला अयोध्या की धर्मनगरी में जारी है इसी कड़ी में अयोध्या के मणी पर्वत पर कायम हजरत शीस पैगम्बर अलैहिस्सुलाम की दरगाह पर डाॅ0 नजमुल हसन गनी की कयादत में रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें बतौर मेहमान खुसूसी हाफिज मो0 समी साहब चिश्ती ससवरी खानकाह मोहम्मदी दिल्ली, अशोक सिंह हरैया, ज्योति चतुवेदी के अलावा बड़ी तादाद में हिन्दू-मुस्लिम मौजूद रहे। नमाज मगरिब परिजादा मो0 सैयद आसिफ फिरदौसी सज्जादानशीन दरगाह ह0 शसि अलै0 ने अदा कराई इस अवसर पर मुतवल्ली दरगाह ह0 शसि अलै0 सै0 हलाल अहमद व जिया गनी, फैसल गनी ने रोजेदारांे का स्वागत किया और डाॅ0 गनी ने आये हुये मेहमानों का शुक्रिया अदा किया-
वही दूसरी जानिब अयोध्या के मोहल्ला स्वर्गद्वार अड़गड़ा में मुकीम शहनशाह अयोध्या सिराजुल औलिया हजरत मो0 शाह इब्राहीम शाह मजजूब रह0 की दरगाह पर खादिम-ए-औलिया हाजी मो जुनेद कादरी की कायादत में रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी तादाद में लोगों ने सिरकत की और नमाज मगरिब शाही मस्जिद आलमगीर में अदा की गई। मरकजी अंजुमन तब्लीग अहलेसुन्नत जामा मस्जिद टाटशाह के मीडिया प्रभारी जाहिद खां वारसी ने बताया कि अयोध्या मे कायम मुस्लिम यतीम खाना बड़ी बुआ साहिबा में सामाजिक कार्यकर्ता हाजी बसीम मेन्स टेलर की जानिब से रोजा अफ्तार यतीम बच्चों को कराया गया इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिक के अलावा बड़ी तादाद में रोजेदार शामिल रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya