फा‌र्ब्स कॉलेज में हुआ रोजा इफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। हर साल की तरह इस साल भी फा‌र्ब्स इंटर कॉलेज में प्रबंधक सैयद निजाम अशरफ ने रमजान के मुबारक मौके पर रोजे इफ्तार का प्रोग्राम किया गया जिसमें हिन्दू ,मुस्लिम व अन्य धर्मों के लोग मौजूद रहे और आपसी भाईचारे व गंगा जमुना तहजीब का संदेश दिया स इस रोजे इफ्तार पार्टी में समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय व लोकसभा प्रतियाशी आंनद सेन व कांग्रेस के राजेन्द्र सिंह व कम्युनिस्ट पार्टी के सूर्यकांत पांडेय सहित हजारों लोग मौजूद रहे और रोजेदारों के साथ रोजा खोला।और कॉलेज परिसर में रोजा इफ्तार करने के बाद सभी मुस्लिम समुदाय के लोगो ने नमाज पढ़ी और देश में अमन चैन के लिए दुआ किया स मुफ्ती मोइनुद्दीन ने बताया की रोजा क्यों रख्खा जाता हैस मौलाना ने बताया कि रोजा इस लिये रखा जाता है ताकि जो गरीब लोग खाना नही खा पाते है गरीबी के कारण तो अल्लाह पाक ने एक महीना रमजान के लिए बनाया और रोजा फर्ज कर दिया कि सभी लोग रोजा रखे ताकि जो अमीर लोग है जो अच्छा खाना पीना खाते है वो दिन भर भूखा प्यासा रह कर उसको एहसास हो कि गरीब की कैसे रहते है तो उस एहसास को महसुस कर के गरीबो मजलूमो को समझे और उनकी मदद करे स और कहा की एक रोजेदार को जो रोजा इफ्तार करवाता है अल्लाह पाक उसको भी उतना ही सवाब देता है जितना रोजेदार को सवाब मिलता है। विद्यालय के प्रबंधक सैयद निजाम अशरफ ने बताया हर साल हमारी संस्था हजारों लोगों को रोजा इफ्तार कराती है जिसमें सभी समुदाय के लोग बराबर से हिस्सा लेते हैं।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya