The news is by your side.

रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का 81वां जन्मदिन पार्टी कार्यालय आनन्द नगर गौहनियां चौराहा पर रालोद जिलाध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल की अगुवाई में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विश्वेशनाथ मिश्र, सुड्डू मिश्र ने श्री चौधरी को किसान मसीहा बताते हुये कहा कि आपके परिप्रेक्ष्य में किसानों की बात कहने वाला कोई व्यक्ति है तो वह चौधरी साहब हैं और कोई पार्टी है तो वह राष्ट्रीय लोकदल है। राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल ने चौधरी साहब को दीर्घआयु की कामना करते हुये कहा कि चौधरी साहब एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी को दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देकर जन विरोधी पार्टी भाजपा को सत्ता से अलग रखने और गरीब, नौजवान, किसान, बेरोजगार को सरकार बनाने पर धन्यवाद एवं बधाई दी और किसानों का आवाहन किया कि गांव गरीब किसान को मजबूत करने हेतु रालोद से जुड़कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, नेतराम वर्मा, विजय सिंह, अवधेश रावत, अमित कुमार पाण्डेय, शम्भू नाथ वर्मा, राजकुमार शर्मा, पूर्व प्रधान कालीदीन रावत, अर्जुन वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा, सतीश वर्मा, जितेन्द्र यादव, राम सजीवन रावत, विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा, विश्वनाथ पटेल, संतोष वर्मा, चंन्द्रिका प्रसाद वर्मा, रामदीन कोरी, सचिन सिंह पटेल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisements
इसे भी पढ़े  विवि परिसर के पाठ्यक्रमों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक

Comments are closed.