भाजपा कार्यालय पर 51 किलो की माला पहनाकर हुआ स्वागत
फैजाबाद। महापौर संघ के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद मुख्यालय से अयोध्या पहुंचे मेयर ऋषिकेश उपाध्याय का कार्यकर्ताओं नेजोरदार स्वागत किया। राजधानी से वे सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे जहां मत्थ टेकने के बाद कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल की अगुवाई में जोरदार स्वागत हुआ। वहीं भाजपा नेता कर्मवीर सिंह व डा शीलवंत सिंह ने 51 किलो का माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ता के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया।
इस दौरान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि शहर को सीवर लाईन, अच्छी सड़क, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है। प्रदेश में मौजूद हर निगम को विकसित करने के लिए जनता से अपेक्षित सुझाव भी लिये जायेंगे। शहरों में मौजूद पार्को का सौन्दयीकरण भी कराया जायेगा। सभी नगर निगम के मेयर टीम भाव से प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के प्रयास में लगे है जिसका परिणाम उत्तर प्रदेश की जनता को दिखाई दे रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों ने विकास के नाम पर शहरों में केवल लूटघसोट की थी। जिस कारण से व्यवस्थाओं परिवर्तन के लिए काफी मेहनत करना पड़ रहा है। जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेष उपाध्याय के महापौर संघ का महामंत्री बनने से अब अयोध्या के विकास को लेकर शासन स्तर पर होने वाली चर्चाओं को और बल मिलेगा। अयोध्या में पयर्टन के विकास के लिए कई योजनाओं को अमल में लाया जायेगा। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भाजपा कार्यालय से लखनऊ मुख्यमंत्री से मुलाकात हेतु रवाना हो गये। शाम को महापौर संघ का मुख्यमंत्री से मिलने का कार्यक्रम है। जहां शहरों के विकास के विषय में चर्चा होने की सम्भावना है। स्वागत करने वालों में जिला महामंत्री संजीव सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अशोक द्विवेदी, उपसभापति सुधीन नारायन श्रीवास्तव, बुद्धिपाल प्रजापति, रमेश सिंह, कर्मवीर सिंह, डा शीलवंत सिंह, डा नीलम सिंह, दिवाकर सिंह, रोहित पाण्डेय, स्वामी परमानंद, रामकुमार सिंह राजू, राजेश सिंह, राममोहन भारती, बाबू नंदन सोनकर, भानू प्रताप सिंह, रामनंदन तिवारी, विजेन्द्र सिंह, दिनेश मौर्या, शंकुतला गौतम, ओम प्रकाश अंदानी, आकाश मणि त्रिपाठी, विद्याकांत रज्जू पाण्डेय, अशोक वर्मा, जीशान मेंहदी सहित सैकड़ो लोग स्वागत समारोह में मौजूद रहे।