संगठन में मजबूत व जिम्मेदार लोगों को दी जायेगी जिम्मेदारी: प्रेम प्रकाश वर्मा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक

फैजाबाद। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक आज प्रेसक्लब फैजाबाद में किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि प्रेम प्रकाश वर्मा फैजाबाद मण्डल प्रभारी व विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर के डा0 एम0पी0 यादव रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ललित यादव व संचालन जगदीश यादव ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रेमप्रकाश वर्मा ने कहा उ0प्र0 में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी गांव के बूथ स्तर से लेकर जिले और प्रदेश स्तर का संगठन तैयार कर ही है। संगठन में मजबूत व जिम्मेदार साथियों को जिम्मेदारी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के 80 सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगी। हमारे नेता शिवपाल यादव गरीबों, मजलूमों, नौजवानों व छात्रों की लड़ाई लड़ने का काम करते है। एम0पी0 यादव ने कहा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा भविष्य में मजबूत पार्टी बनके उभरेगी और महागठबंधन मंे बढ़चढ़कर हिस्सा लेगी। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ललित यादव ने कहा कि हमारी पार्टी छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं का ख्याल रखेगी। कार्यक्रम के अन्त में स्व0 राजबहादुर यादव के चित्र पर पुष्प डाल व 2 मिनट मौन रखकर सभी कार्यकर्ताआंे ने श्रद्धांजलि दी। बैठक में मुख्य रूप से नान्हू यादव, रंजीत शर्मा, राजकुमार यादव, चंदन यादव, महन्त परशुराम दास, अभय यादव, संजय कपूर, विनय तिवारी, अखण्ड सिंह, अभिजीत सिंह, सोएब खान, अभय यादव, मुकेश यादव, पल्टूराम मांझी, शिवम शर्मा, मोहित यादव, विक्रम सिंह, जिशान खान, आदर्श, अनुभव, कुलदीप, मनोज यादव, मंजीत सिंह, इन्द्र कुमार, विनीत कनौजिया, दिलीप व विमल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya