भाकियू को गांव-गांव तक पहुंचाने का लिया संकल्प

by Next Khabar Team
1 minutes read
A+A-
Reset

-गांधी पार्क में हुई भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत

अयोध्या। पूरे मंडल में भारतीय किसान यूनियन को गांव-गांव तक पहुंचाने हेतु लिया संकल्प लिया गया। गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन अयोध्या मंडल अयोध्या की मासिक पंचायत मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा (बाराबंकी) की अध्यक्षता में गांधी पार्क सिविल लाइंस में संपन्न हुई।

पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन कि गांव कमेटी से लेकर राष्ट्र कमेटी तक मजबूत करना है जिसके लिए गांव में जागरण की पंचायत करके, सदस्यता अभियान चलाकर गांव कमेटियां गठित की जाए, गांव कमेटी संगठन की रीढ़ होती है यदि गांव कमेटी मजबूत रहती है तो संगठन तन और धन से पूरी तरह से मजबूत रहता है। और किसानों तथा कार्यकर्ताओं के मान, सम्मान, स्वाभिमान व समस्या समाधान के लिए पूरी मजबूती के साथ आंदोलन किया जाए।

मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन को गांव-गांव तक पहुंचा कर किसानों को मान सम्मान स्वाभिमान तथा अपनी समस्या समाधान के लिए आंदोलनकारी बनाना है। पंचायत में नफीस चंदेल मंडल प्रवक्ता,वीरेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष , गिरीश चंद्र वर्मा ,राम गणेश मौर्य जिला अध्यक्ष अयोध्या, विनय कुमार वर्मा जिला अध्यक्ष अंबेडकरनगर, अवधेश मौर्य जिला अध्यक्ष अमेठी, भागीरथी वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अयोध्या, देवी प्रसाद वर्मा, रंजीत कोरी, डॉ आर एस सरोज, दशरथ सिंह, संतोष वर्मा, रामप्रताप गुप्ता, संकटा प्रसाद, रामावती, शीला देवी, उर्मिला निषाद, जितेंद्र कुमार, मोहम्मद अयूब, राजकुमारी रविंद्र कुमार आदि कई दर्जन लोग उपस्थित थे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya