-जनसृजन अभियान के तहत कांग्रेस कर रही वार्ड स्तरीय बैठक
अयोध्या। भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता की परेशानियाँ दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है, बेरोज़गारी ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच चुकी है और लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता पर बार-बार चोट की जा रही है। उक्त उद्गार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम रानू ने महानगर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे जन सृजन अभियान के तहत कौशलपुरी वार्ड मेंअंबेडकरवादी नेता आसाराम जागृत के आवास पर आयोजित बैठक में कहीं।
महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा यह सरकार जनहित से ज़्यादा सत्ता की राजनीति में उलझी हुई है। देश को विकास के नाम पर सिर्फ़ जुमले मिल रहे हैं, हकीकत ज़मीन पर नहीं दिखती। महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्ण गौतम ने कहा नगर निगम जब से बना है तब से आम जनता पर महंगे टैक्स का बोझ लादा जा रहा है, यात्री सुविधाएं तो बड़ी है पर महानगर क्षेत्र में अयोध्या के निवासियों के लिए नगर निगम में महंगाई और दुश्वारियां ही बढ़ाई हैं। छोटे व्यापारियों पर नगर निगम द्वारा रोज बनाए जा रहे नए नियमों से आर्थिक चोट पहुंच रही है। नगर निगम में जुड़े विस्तारित गांव में नगर निगम अभी तक शहरी सुविधाएं नहीं दे पाया है।
बैठक के संयोजक अंबेडकरवादी नेता आसाराम जागृत ने कहा कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी की आवाज देश ही नहीं विदेश में भी लोग सुनते हैं, संविधान को बचाने के लिए राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे प्रयास इस तानाशाही सरकार के दौर में उनके साहस का परिचय देते हैं। आज देश के सभी संवैधानिक संस्थाएं तथा उन पर बैठे लोग लोकतांत्रिक तरीके से कार्य नहीं कर रहे हैं जिसका की भारत जैसे मजबूत लोकतांत्रिक देश को आने वाले समय में गंभीर दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा।
कार्यक्रम का संचालन सेवा दल महानगर अध्यक्ष बसंत मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, रामकरण कोरी,संतोष कनौजिया, संतराम खुशीराम यादव ,राजेंद्र प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, रामधारी ,अनूप सिंह ,पूर्व पार्षद प्रत्याशी आकाश सिंह राणा बंटी, अनिल सोनकर ,विवेक प्रताप शर्मा उर्फ कल्लू, विशाल दुबे रामदास,दिनेश कुमा,र ,शिवकुमार यादव बबलू, अरुण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।