कबड्डी पुरुष में रेड, पिंक व महिला में यलो हाउस का जलवा

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कृषि विवि में तीन दिवसीय पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ


मिल्कीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मुख्य खेल मैदान पर सोमवार से तीन दिवसीय परंपरिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह के दिशा-निर्देशन में खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन निदेशक प्रसार डा. ए.पी राव ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन पुरुष व महिला टीम की कबड्डी प्रतियोगिता व महिलाओं की किटकिट प्रतियोगिता हुई। कबड्डी प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में पहला मैच रेड हाउस और यलो हाउस के बीच में खेला गया। जिसमें यलो हाउस ने 19 अंक हासिल किया। रेड हाउस ने 34 अंक हासिल करते हुए यलो हाउस को करारी शिकस्त दी।

पुरुष वर्ग में दूसरा मैच ब्लू और पिंक हाउस के बीच खेला गया। जिसमें पिंक हाउस ने 41 अंक के साथ ब्लू हाउस को पराजित कर दिया। ब्लू हाउस को 31 अंक पर ही संतोष करना पड़ा। कबड्डी प्रतियोगिता महिला वर्ग का पहला मैच पिंक हाउस और यलो हाउस के बीच खेला गया। यलो टीम ने 17 अंक हासिल कर पिंक हाउस को चार अंकों से पराजित कर दिया। पिंक हाउस की टीम 13 अंक पर ही सिमट कर रह गई।

वहीं दूसरी तरफ छात्राओं ने किटकिट खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता का पहला मैच रेड हाउस व ग्रीन हाउस के बीच खेला गया। रेड हाउस की श्रेयासी ने अधिक अंक हासिल करते हुए ग्रीन हाउस को सिकस्त दी। इसी क्रम में दूसरा मैच यलो और पिंक हाउस के बीच खेला गया जिसमें यलो हाउस की शिवानी यादव ने अधिकतम अंक हासिल करते हुए पिंक हाउस को पराजित किया।

इसे भी पढ़े  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज़ लिमिटेड (AESL) अयोध्या के छात्र JEE Advanced 2026 में हुए क्वालिफ़ाई

खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन क्रीड़ा प्रभारी डा. संजय पाठक के नेतृत्व में हुआ। खेल में रेफरी की भूमिका डा. देवनारायण पटेल व अभिषेक सिंह ने निभाई। खेल की स्कोरिंग कबड्डी अध्यक्ष अमरनाथ सिंह ने की। प्रतियोगिता के दौरान कुलपति के सचिव डा. जसवंत सिंह, डा. एसपी सिंह, डा. अखिलेश सिंह, डा. भानुप्रताप सिंह, डीएवी प्राचार्या पुष्पा कुमारी, डा. मनोज सिंह, डा. रमेश प्रताप सिंह, पंकज सिंह, डा. स्मिता नितिन, डा. समीर, डा. ऋषिकांत सहित अन्य लोगों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya