पांच दशकों पुराना संघ कार्यालय का पुनर्निर्माण शुरू

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

-भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न

अयोध्या। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांच दशकों पुराना संघ कार्यालय का पुनर्निर्माण शुरू हो गया। सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि विधान के साथ भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। संघ के अयोध्या विभाग के सह संघचालक मुकेश तोलानी ने सपत्नीक भूमि पूजन किया। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्टी डा. अनिल मिश्रा ने कहा कि शहर के मध्य स्थित नानकपुरा संघ कर्यालय जनपद का सबसे प्राचीन कार्यालय है जब फैजाबाद और अंबेडकर नगर जिला एक ही था उस समय नानक पुरा कार्यालय से ही संघ की पूरी गतिविधि संचालित होती थी।

संघ 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। अपने शताब्दी वर्ष में संघ का नवीन कार्यालय तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में चौरासी कोसी परिक्रमा का दायरा अयोध्या का होगा। अवध प्रांत के प्रचारक कौशल जी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में पूरे अवध प्रांत के प्रत्येक जिलों में अपना कार्यालय तैयार करने का लक्ष्य लिया है।

वर्तमान समय में 11 कार्यालयों नवनिर्मित है अयोध्या के देवकाली क्षेत्र में बना कार्यालय साकेत निलयम प्रशासनिक व यात्री निवास है। नानकपुरा का यह कार्यालय अयोध्या विभाग व महानगर का होगा। जिससे संघ के कार्यों में और अधिक गुणवत्ता बढ़ेगी। कार्यक्रम में अयोध्या के कई सम्मानित संत उपस्थित रहे जिनका आशीर्वचन भी प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महानगर संघचालक प्रोफेसर विक्रम पांडे सहसंघ चालक अजय मोहन महानगर कार्यवाह देवेंद्र , राहुल , सूरज , महानगर प्रचारक सुदीप ,महानगर व्यवस्था प्रमुख सुधीर, सह प्रमुख विवेक , अवनी मनोज , और विभाग के अधिकारियों विभाग प्रचारक कृष्ण जी विभाग सेवा प्रमुख बालेंद्र जी, के साथ प्रांतीय अधिकारी सह प्रांत प्रचारक संजय ,प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह , उपस्थित रहे एवं और पूर्व सांसद से लल्लू सिंह, मेयर मा. गिरीश पति, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव संघ के महानगर, विभाग के कार्यकर्ताओं के अलावा अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  संजयगंज को हरा जयराम बाबा इलेवन बनी चैंपियन  

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya