रामलला विग्रह को अस्थाई मन्दिर में नवरात्रि के प्रथम दिवस किया जायेगा स्थापित

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

सीएम योगी स्वयं विग्रह को करेंगे स्थापित

अयोध्या। नवरात्रि के प्रथम दिवस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्थाई मन्दिर में रामलला के विग्रह को स्थापित करेंगे। 24 मार्च को संध्याकाल मुख्यमंत्री योगी अयोध्या आ जायेंगे और 25 मार्च को ब्रम्ह मुर्हूत प्रातः 4 बजे अपने हाथों से प्रभु रामलला के विग्रह को अस्थाई मन्दिर में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य स्थापित कर देंगे। उक्त जानकारी अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने दिया। श्रीराम जन्मभूमि में विराजमान रामलला को अस्थाई भवन में शिफ्ट किए जाने को लेकर 20 मार्च से ही परिसर में विशेष वैदिक विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रों के द्वारा धार्मिक अनुष्ठान शुरू होगा और भगवान श्री रामलला 24 मार्च को नए स्थान और विराजेंगे। इसके साथ ही हजारों की संख्या में साधु संत 24 मार्च को रामकोट की परिक्रमा करेंगे इस दौरान भगवान श्री राम स्वरूप की भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। राम मंदिर निर्माण को लेकर भगवान रामलला को अस्थाई भवन में शिफ्ट किया जाएगा। जिसके लिए बुलेटप्रूफ कॉटेज तैयार किया जा रहा है। वहीं अस्थाई भवन में विराजमान कराए जाने को लेकर काशी के 22 वैदिक विद्वान अयोध्या पहुंच रहे हैं। और 20 मार्च से विधि विधान पूर्वक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होगा। और 24 मार्च को श्री रामलला को नया स्थान मिल जाएगा। वहीं इस दिन से हिंदी नव वर्ष का भी शुभारंभ होता हैं।इस दिन अयोध्या साधु संत रामलला के जन्मभूमि की परिक्रमा करते हैं इस वर्ष यह आयोजन का खास स्वरूप होगा। जिसमें भगवान श्री राम की भव्य शोभायात्रा के साथ बड़ी संख्या में संत समाज के साथ हजारों राम भक्त भी शामिल होंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने बताया कि राम जन्मभूमि में 25 मार्च से श्री रामलला को दूसरे स्थान के विराजमान करए जाने के लिए काशी सहित कई स्थानों से विद्वान अयोध्या पहुंच रहे है। साथ ही कहा कि चैत्रशुक्ल प्रतिपदा से हिंदी नव वर्ष का शुभारंभ होता हैं। जिसको लेकर अयोध्या में सभी साधु संत व दूर दूर से आने वाले श्रद्धालु राम कोट की परिक्रमा करते हैं इस वर्ष और ही विशाल अयोजन किया जाएगा। माना जा रहा कि इस वर्ष बहुत बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya