अयोध्या। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक युवती समेत दो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मौदहा की रहने वाली युवती मधु 22 वर्ष पुत्री परशुराम ने मंगलवार को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया हालत बिगड़ने पर उसके भाई संजय ने शाम 6ः35 बजे युवती को जिला अस्पताल पहुंचाया।
युवती की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसको भर्ती किया है। वही खंडासा थाना क्षेत्र के तुलापुर गांव निवासी यार मोहम्मद 45 वर्ष पुत्र वली मोहम्मद को उनका भतीजा जान मोहम्मद दोपहर बाद 12ः50 बजे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जबकि रायबरेली हाईवे पर हुए हादसे में घायल इनायत नगर थाना क्षेत्र के हल्ले द्वारिकापुर निवासी धर्मेंद्र कुमार पुत्र लालू प्रसाद को एनएचएआई के ईएमटी राहुल पाठक ने गंभीर हाल में जिला अस्पताल पहुंचाया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शव को मोर्चरी में रखवा सभी मामलों में अग्रिम विधि करवाई और पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भिजवाया गया है।
बाईकों में सीधी भिड़ंत, तीन घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित सुचित्तागंज संजय गंज मार्ग पर मंगलवार की रात दो मोटरसकिल सीधी टक्कर हो गई। बाईकों की आमने-सामने हुई इस दुर्घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया गया कि सोमवार की रात राजगीर का काम करने वाला रामभवन अपनी बाइक से दो अन्य लोगों के साथ वापस घर आ रहा था। संजयगंज के निकट होल का पुरवा के पास दो विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक से इसकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में राम भवन मिस्त्री निवासी भम्भा, मीरपुर को पैर में गंभीर चोट आई, जबकि रमेश कुमार और माताफेर चोटिल हो गए।
वहीं दूसरी बाइक सवार सुनील निवासी बरौली तथा,अंकित व सुशील को चोट आई। मौके पर पहुंची डायल 112 दस्ते की पुलिस ने सभी को सीएचसी सोहावल भेजवाया,जहां से तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।