दुर्घटना में बाइक सवार ससुर व दामाद की मौत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। तहसीनपुर टोला प्लाजा के समीप एन.एच. पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक सवार दामाद व ससुर की जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गयी।
अरकुना स्थित निजी अस्पताल में 70 वर्षीय भगवान दास की पत्नी का इलाज चल रहा था। दामाद व ससुर घर से रूपया लेकर पत्नी को डिस्चार्ज कराने के लिए अस्पताल जा रहे थे अभी वह अरकुना पहुंचे ही थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बाइक पर सवार ससुर भगवान दास पुत्र स्व. लुटई निवासी अइली माझा जनपद गोण्डा व दामाद 36 वर्षीय बच्चाराम पुत्र रामदेव निवासी ग्राम चपरहा पुरवा बरौली जनपद गोण्डा गम्भीर रूप से घायल हो गये। एनएच एम्बूलेंस द्वारा दोनों को जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गयी।

इसे भी पढ़े  सुल्तानपुर-फैजाबाद यूनाइट ब्रांच नहर की सफाई के नाम पर जबरदस्त खेल
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya