रामजन्मभूमि मंदिर दान चोरी : लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा व करुणेश पांडेय को पुलिस कस्टडी रिमांड

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड के बाद कड़िया जोड़ने और बरामदगी में जुटी पुलिस

अयोध्या। रामजन्मभूमि मंदिर के दान चोरी मामले में प्रकरण के विवेचक सीओ अयोध्या ने बुधवार सुबह तीन आरोपियों लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा और करुणेश पांडेय को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया है। तीनों का जिला अस्पताल के डाक्टर से मेडिकल परीक्षण करवा दर्ज मामले की कड़िया जोड़ने और चुराई गई रकम में से अवशेष की बरामदगी के लिए अपने साथ ले गई है। भ्रष्टाचार निवारण अदालत ने तीनों की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की थी।

रामजमनभूमि थाने में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट की विवेचना सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी की ओर से की जा रही है। प्रकरण में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सभी नामजद आठ आरोपियों का चालान किया था और लगभग 80 लाख रुपए, जेवरात तथा डालर बरामद किए थे। एक आरोपी अविनाश शुक्ल की पुलिस कस्टडी रिमांड पर चोरी के पैसे से खरीदी गई कार बरामद होने का दावा किया गया है।

तीनों आरोपियों की पुलिस कस्टडी मिलने के बाद पुलिस सभी को लेकर 14 कोसी परिक्रमा रोड पर भिखापुर के पास पहुंची, जहां इनकी ओर से चुराई गई रकम का बंटवारा किया जाता था। चर्चा है कि पुलिस ने पड़ताल में पुलिस को आरोपियों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पुरानी रसीद बुक मिली है। जो फर्जी मानी जा रही है और ट्रस्ट के हूबहू असली रसीद की तरह है। इस बात की जांच की जा रही है कि कहीं पूर्व में इनका इस्तेमाल चंदा वसूलने के लिए तो नहीं किया गया। पुलिस ने तीनों के बयान ही नहीं बल्कि अन्य आरोपियों के बयान की हकीकत जांचने के लिए तीनों से क्रास एक्जामिनेशन कर रही है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya