-विधायक चंद्रभानु पासवान ने किया हरिशंकरी का पौधारोपण, 100 आम के पौधे वितरित
मिल्कीपुर। वन रेंज कुमारगंज की ओर से चलाए जा रहे वृक्षारोपण जन अभियान श्एक पेड़ मां के नामश् थीम के अंतर्गत मंगलवार को अमानीगंज विकासखंड के रायपट्टी गांव स्थित गहबाबा स्थान पर वन महोत्सव सप्ताह के समापन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान रहे। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में हरिशंकरी का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रभानु पासवान ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है।
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि यदि हर नागरिक इस दिशा में जिम्मेदारी निभाए तो पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।
इस अवसर पर ष्आम भंडारा-आम उपहार आपके द्वारष् कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को 100 आम के पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि वन महोत्सव सप्ताह के अंतर्गत 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन रेंज कुमारगंज क्षेत्र में लगभग 250 आम के पौधे रोपे गए। उन्होंने बताया कि पूरे सप्ताह विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के साथ वन महोत्सव सप्ताह का औपचारिक समापन हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमानीगंज मंडल अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश शुक्ला ने की। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री राज प्रताप सिंह, सतीश शुक्ला, कृष्ण बिहारी पांडे, मदन सिंह, गंगादीन रावत, अजीत प्रताप सिंह, राकेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।