समर्थकों के साथ राकेश जायसवाल ने थामा भाजपा का दामन

by Next Khabar Team
2 minutes read
A+A-
Reset

अयोध्या। बदलते राजनैतिक घटनाक्रम में भाजपा के लिए बड़ी खबर सामने आयी। राजनीति में खासी पकड़ रखने वाले सपा नेता राकेश जायसवाल व उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य रश्मि जायसवाल ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय, सांसद लल्लू सिंह व लोकसभा संयोजक डा बांकेबिहारी मणि त्रिपाठी ने उन्हें भाजपा का ध्वज थमाकर सदस्यता ग्रहण करायी। राकेश जायसवाल के साथ दर्जनों प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सहित बड़ी संख्या में व्यापरियों व सपाईयों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में भारी भीड़ उमड़ी।
भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि 2010 में राकेश जायसवाल ने महिला सीट होने की वजह से अपनी पत्नी रश्मि जायसवाल को जिला पंचायत सदस्य चुनाव लड़ाया था जिसमें वह विजयी हुई थी। इसके उपरान्त रश्मि जायसवाल ने बसपा के बैनर तले जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव भी लड़ा और महज 2 वोट से उनको पराजय मिली। राकेश जायसवाल के कुशल राजनैतिक व्यक्त्वि का अंदाजा 2015 में सोहावल द्वितीय मंे हुए जिला पंचायत सदस्य के चर्चित चुनाव को लेकर लगाया जा सकता है। इस चुनाव में राकेश जायसवाल की पत्नी रश्मि जायसवाल तथा पूर्व मंत्री और जिले के कद्दावर सपा नेता अवधेश प्रसाद की पत्नी सोना देवी चुनाव लड़ रही थी। सपा की सरकार होने के बाउजूद भी रश्मि जायसवाल ने 4642 वोट से भारी जीत दर्ज करायी। सपा में रहते हुए भी उन्होने निर्दल चुनाव लड़ा था। इस जीत से जिले में उनके राजनैतिक कैरियर को और विकास मिला। भाजपा में शामिल होने वाले में प्रधानों में प्रमुख रुप से बाबा रामचन्दर गोस्वामी, रानी मौर्या, संगीता, डा जयकरन रावत, मीना सिंह, ज्ञानचंद जायसवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्यों में मंगला, श्रीप्रकाश वर्मा, दिनेश रावत, दीपचंद जायसवाल, गुड्डू गुप्ता, घनश्याम रावत, शिवनाथ रावत, रामलखन कन्नौजिया, लक्ष्मण यादव, बसपा के वरिष्ठ नेता हरीश कोरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष बाबा किशन गुप्ता, व्यापारी नेता दुर्गेश जायसवाल, सुहैल अहमद, आजाद खां, सेबू अंसारी, कलीम अहमद, आवेश खान, सहित बड़ी संख्या में पूर्व प्रधान व पूर्व बीडीसी शामिल रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

27 को अनुप्रिया व 29 को योगी करेंगे चुनावी सभा

अयोध्या। केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल बीकापुर विधानसभा के सोहावल क्षेत्र के अरकुना चैराहे के बाग में दो बजे जनसभा को सम्बोधित करेंगी। 29 को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन रुदौली विधानसभा के मवई चैराहा स्थित मैदान में होगा। यहां वह एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की जनसभा की तैयारी विधायक शोभा सिंह चैहान व स्थानीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की देखरेख में पूरी हो गयी है। विधायक रामचन्दर यादव, लोकसभा संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, जिला महामंत्री संजीव सिंह, अशोक कसौधन ने मुख्यमंत्री की जनसभा की तैयारियों की जायजा लिया।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya