देश को नया प्रधानमंत्री देगा गठबन्धन : अवधेश प्रसाद

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

कहा -भाजपा झूठ व अफवाहों की फैक्ट्री

अयोध्या। गठबन्धन देश को नया प्रधानमंत्री देगा। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री अवधेश प्रसाद ने मिल्कीपुर के तरौली ग्राम सभा में आयोजित सम्मेलन में कहीं। उन्होंने कहा कि गठबन्धन उत्तर प्रदेश में नम्बर वन रहेगा। भाजपा दो-चार सीटों पर ही सिमट जायेगी और केन्द्र से भाजपा की विदाई तय है। श्री प्रसाद सपा-बसपा व रालोद गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव के पक्ष में आयोजित सम्मेलन में कहा कि भाजपा झूठ व अफवाहों की फैक्ट्री है। बसपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप आनन्द ने कहा कि मोदी आचार संहिता की धज्जियाॅं उड़ा रहे हैं और चुनाव आयोग खामोश है। युवा राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता गठबन्धन के साथ है। सपा प्रवक्ता ओम प्रकाश ओमी ने बताया कि सम्मेलन की अध्यक्षता मिल्कीपुर विधान सभा के अध्यक्ष डा0 वेद प्रकाश यादव व संचालन बसपा के विधान सभा अध्यक्ष रोशन लाल ने किया। प्रवक्ता ने बताया कि श्री प्रसाद सम्मेलन के उपरान्त गंगासराय, मवई कला, मवई खुर्द, पतवार कला, देवनपारा, सरायनामू व पलिया जगमोहन आदि क्षेत्रों में गठबन्धन के प्रत्याशी आनन्दसेन यादव के लिये जनसम्पर्क किया। प्रवक्ता ने बताया कि 01 मई को दरियाबाद विधान सभा में आयोजित गठबन्धन की रैली को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती के साथ रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चैधरी भी सम्बोधित करेंगे। 03 मई को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुलाबबाड़ी मैदान में एक जनसभा करेंगे। प्रवक्ता ने बताया कि 27 अप्रैल को अयोध्या विधान सभा के पूरा बाजार स्थित रामलीला मैदान में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चैधरी, पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ ललई व विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह गठबन्धन प्रत्याशी आनन्दसेन यादव के लिए एक जनसभा करेंगे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya