जनमानस की राय पर राजा भैया ने बनाई पार्टी : शैलेन्द्र कुमार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

रमाबाई अंबेडकर मैदान लखनऊ में  राजा भैया रजत जयंती सम्मान समारोह का आयोजन 30 को

फैजाबाद। सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा से निर्दलीय विधायक के रुप में रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने 6 बार चुनाव जीत कर 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने का कीर्तिमान हासिल किया। जिसको लेकर रमाबाई अंबेडकर मैदान लखनऊ में 30 नवंबर को रजत जयंती सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी रजत जयंती सम्मान समारोह आयोजन समिति के संयोजक शैलेंद्र कुमार ने दी।
श्री कुमार ने बताया कि हमने सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से अपने समर्थकों, शुभचिंतकों एवं जनमानस की राय जानने का प्रयास किया। जिसमें प्राप्त सुझावों के अनुसार 80 प्रतिशत लोगों ने राजा भैया को अपना राजनीतिक दल बनाकर आगे की राजनीति करने का सुझाव दिया। राजा भैया रजत जयंती समारोह में अपने नए राजनीतिक दल एवं आगे चलाए जाने वाले राजनैतिक कार्यक्रमों की घोषणा करेंगे। श्री कुमार ने बताया कि राजा भैया अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अधिनियम में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद संशोधन प्रमोशन में आरक्षण जैसे सामाजिक असमानता पैदा करने वाले समाज के लिए घातक सरकार की नीतियों के खिलाफ सर्व समाज के साथ संघर्ष करने का निर्णय लिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष विधायक विनोद कुमार सरोज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र विजय सिंह मुन्ना ,उपाध्यक्ष अनिल सिंह सचिव चौधरी ,नफीस अहमद तथा मीडिया प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्र सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े  फिल्म दर्शनः संभाजी के बलिदान ने खींचा संतों का ध्यान
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya