राममंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों के घर हुई छापेमारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

– हाई प्रोफाइल मामले में थाना पुलिस से लेकर पुलिस के अधिकारी तक कुछ भी बोलने से बच रहे


अयोध्या। राम मंदिर के दान में घपले और अनियमिता के मामले में सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अग्रिम कार्रवाई तेज कर दी है। वारदात की कड़ियों को जोड़ने और साक्ष्य संकलन के लिए रविवार की सुबह जिला पुलिस ने एक साथ सभी आरोपियों के आवास,ठिकानों आदि पर छापेमारी की और बैंक कागजात समेत अन्य कागजात खंगाला तथा परिजनों से पूछताछ की।

अभी इस हाई प्रोफाइल मामले में थाना पुलिस से लेकर पुलिस के अधिकारी तक कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। अनाधिकारिक रूप से किसी भी आरोपी के ठिकाने से नकदी अथवा जेवरात आदि बरामद होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस टीम ने मौके से कागजात अपनी अभिरक्षा में लिया है।

आरोपियों के आवास और ठिकानों पर पुलिसिया छापेमारी को लेकर मौके पर मजमा लगा रहा। ट्रस्ट महासचिव के खास रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू के घर लगभग दो घंटे और कौशलपुरी में पांच घंटे जांच चली।अविनाश शुक्ला और अनुकल्प मिश्रा इसी कालोनी में रहते हैं।

चर्चित राम मंदिर दान चोरी के मामले में पुलिस ने कौशपुरी कालोनी स्थित योग गुरु चैतन्य के भवन में रहने वाले अविनाश शुक्ल के कमरे पर छापा मारा। आवास पर मौजूद कागजात को खंगाला और साथ रहने वाले उसके भाई अभिषेक शुक्ला से लगभग पांच घंटे तक पूछताछ की। हालांकि पूछताछ में पुलिस को कुछ खास नहीं मिला है।

अविनाश के भाई अभिषेक शुक्ला ने बताया कि उसको पता नहीं है कि वह क्या करता था। राम मंदिर ड्यूटी के लिए जाता था। अगर उसने चोरी की है तो उसकी सजा भुगतेगा। अभिषेक ने कहा कि अगर उसने मंदिर में चोरी की है तो मैं क्या,परिवार का कोई भी उसके साथ खड़ा नहीं होगा।c

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya