पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा मिलने पर सांसद का किया स्वागत

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

फैजाबाद। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद जनपद पहुंचने पर सांसद लल्लू सिंह का पिछड़े वर्ग के जिलाध्यक्ष अशोक वर्मा की अगुवाई में रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत हुआ। सांसद दिल्ली फैजाबाद एक्सपे्रस से सुबह पहुंचे। पिछड़ वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिये जाने पर समाज के नेताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। सांसद के साथ बैठक में शामिल होने गये महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, जिला प्रभारी शेष नारायन मिश्रा, जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल का भी कार्यकर्ताओं ने माल्यापर्ण करके स्वागत किया।
सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि 1952 से लगातार पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिये जाने की मांग की जा रही थी। इस मानूसन सत्र में यह बिल लोकसभा व राज्य सभा से पास हुआ। जिससे पिछड़ो के सर्वांगीण विकास के रास्ते खुल गये। पूर्ववर्ती सरकारों ने पिछड़े समाज को केवल वोट बैंक बना कर रखा था। केन्द्र व प्रदेश की सरकार गरीबो, वंचितों के प्रति समर्पित है। बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिया जा रहा है। इस अवसर पर सुधीर चैरसिया, मनीराम निषाद, राधेश्याम त्यागी, हरभजन गौड़, पिंटू मांझी, बुद्धिपाल प्रजापति, बाबूराम यादव, गणेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, किशन मौर्या, शकुंतला गौतम, अमीर चंद जायसवाल, नंदन तिवारी, दीपक सिंह, दीपक पाठक, रामकुमार सिंह राजू, अंकुर सिंह, मुन्ना सिंह, राजकुमार सचदेवा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya