Breaking News

नगर निगम का पीडब्लूडी विभाग समस्याओ को लेकर नहीं है गम्भीर

दुर्गापूजा व रामलीला समिति पदाधिकारियों ने जताई आपत्ति

अयोध्या। दुर्गापूजा और रामलीला महोत्सव प्रारम्भ होने मे बस चंद घण्टे ही बचे है लेकिन दुर्गापूजा और रामलीला के सम्बंध मे नगर निगम के पी डब्लू डी विभाग की तैयारियों का कोई पुरसाहाल नहीं है । अब रामलीला और दुर्गापूजा के महोत्सव किस प्रकार सम्पन्न होंगे इस पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। केन्द्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति द्वारा अरसा पहले ही महोत्सव से संबन्धित समस्याओ के सम्बंध मे लिखित रूप से नगर निगम को अवगत करा दिया गया था लेकिन नगर निगम के पी डब्लू डी विभाग ने ना तो समस्याओ को गम्भीरता से लिया और ना ही उनका निराकरण ही कराया लिहाजा आज दुर्गापूजा और रामलीला आयोजित करने वाली समितियों के पदाधिकारिओं और कार्यकर्ताओं मे जबर्दस्त आक्रोश पैदा हो गया है। इसी क्रम मे केन्द्रीय दुर्गापूजा समिति ने नगर मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह और सहायक नगर आयुक्त सचिदानन्द और नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ रामलीला के नावनेवरिया मार्गो और तमाम दुर्गापूजा स्थलो का निरीक्षण किया। केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि नगर निगम के पी डब्लू डी विभाग ने यदि समय रहते कार्य आरम्भ करवा दिये होते तो आज इतनी बुरी स्थिति नहीं होती, एक भी नावनेवरिया मार्ग इस लायक नहीं है कि उस पर भगवान का रथ ले जाया जा सके और अब कोई भी व्यवस्था करके रामलीला स्थलो और नावनेवरिया मार्गो को तुरन्त ठीक कराया जाए। नगर निगम के सफाई,प्रकाश और जलकल विभाग के कार्य संतोषजनक है लेकिन उनमे और तेजी लाया जाए। रामलीला प्रभारी प्रेमनाथ राय ने कहा कि कल से रामलीला और नावनेवरिया का कार्यक्रम शुरू हो रहा है लेकिन रामलीला स्थलों को ठीक नहीं कराया गया है जिससे रामलीला समितियों मे भी जबर्दस्त आक्रोश है। सहसंयोजक और नगर निगम समन्वयक गगन जायसवाल ने कहा कि नगर निगम के गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण पूरे शहर मे अव्यवस्था का माहौल है बार बार आग्रह करने के बावजूद नगर निगम का पी डब्लू डी विभाग काम को टालता रहा और अब स्थिति बिगड़ने की सूरत हो गयी है। निरीक्षण मे मौजूद जे एन चतुर्वेदी और सुप्रीत कपूर ने भी नगर निगम के उदासीन रवैये को लेकर नाराजगी व्यक्त किया। नगर मजिस्ट्रेट ने सभी समस्याओ तो कल दोपहर तक दूर करने के निर्देश दिये । निरीक्षण मे अतुल सिंह, आलोक शंकर और नगर निगम के तमाम अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  शैक्षिक उन्नयन के लिए केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के बीच अनुबंध

Leave your vote

About Next Khabar Team

Check Also

पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की मनाई गई 9वीं पुण्यतिथि

-सम्मानित किए गए उनके संस्थापित विद्यालय के एक दर्जन मेधावी छात्र अयोध्या। पूर्व सांसद मित्रसेन …

close

Log In

Forgot password?

Forgot password?

Enter your account data and we will send you a link to reset your password.

Your password reset link appears to be invalid or expired.

Log in

Privacy Policy

Add to Collection

No Collections

Here you'll find all collections you've created before.