फिल्म लिटिल बॉय का किया गया प्रमोशन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

युमलम आचुंग के सघर्षमय जीवन पर बनी है फिल्म

अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में मुख्य अभिनेता यजुवेंन्द्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में अरूणाचंल प्रदेश की नामचीन शख्सियत युमलम आचुंग के सघर्षमय जीवन पर बनी फिल्म लिटिल बॉय का प्रमोशन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं इलेक्ट्रानिक विभाग के प्रो0 आर0के0 तिवारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एम0बी0ए0 विभाग के प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह ने की।
प्रमोशन के अवसर पर मुख्य अभिनेता यजुवेंन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि युमलम आचुंग ने बेहद गरीबी से निकलकर एक बड़ा मुकाम हासिल किया। इन्ही के जीवन पर आधारित बायोपिक लिटिल बॉय में मुख्य किरदार की भूमिका में हूॅ। अपोजिट में मुख्य अभिनेत्री रश्मि मिश्रा है। नार्थ ईस्ट की अभिनेत्री रोज लांगचर भी है। सहकलाकरों में शिशिर मिश्र, एहसान खान है। निर्देशक शिराज हेनरी और प्रोड्यूसर रिबेका है। उन्होंने कहा कि मै गर्व महसूस करने के साथ भावुक भी हूॅ। इस फिल्म की शूटिंग अरूणाचंल प्रदेश में हुई है जो सादगी से पूर्ण है। इस फिल्म के गीत खूबसूरत लोकेशन पर शूट किये गये है। गायकों में सोनू निगम, ऐश किंग, देव नेगी आदि के नाम शुमार है। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को देश के विभिन्न शहरों में एक साथ रिलीज होगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो0 आर0के0 तिवारी ने कहा कि हमें माता पिता का सम्मान करना चाहिये। क्योंकि उन्हीं के आशीर्वाद से हमें जीवन में सफलता प्राप्त होती है। प्रत्येक व्यक्ति को लक्ष्य प्राप्त करने के लिये निरन्तर प्रयास करते रहना चाहिये। कभी धैर्य नही खोना चाहिये। जिस तरह यजुवेंन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आज जो मुकाम हासिल किया है वह अयोध्या के लिये गर्व की बात है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो0 हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि मै भाग्यशाली हूॅ कि मैं एक फिल्म स्टार के साथ फोटो खिचा रहा हॅू। मेरी शुभकामना है कि आप शीघ्र ही सुपर स्टार बने।
कार्यक्रम की शुरूआत मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रेया पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर अभिनेता के माता पिता चन्द्रावती सिंह, शब्द प्रकाश सिंह, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, डॉ0 राजेश सिंह कुशवाहा, डॉ0 विनय कुमार मिश्र, डॉ0 मणिकांत तिवारी, शनि सिंह, शम्भुनाथ सिंह आयोजक मंडल में सूर्यकांत तिवारी, वैभव तिवारी, शिवेन्द्र सिंह, स्वप्निल द्विवेदी, मोहित गहलौत, शोभा गुप्ता, अरविन्द तिवारी, प्रीति पाण्डेय, वर्षा शुक्ला, राधा गोस्वामी, रोशनी, आशीष मिश्र, प्रशांत तिवारी, मानसी श्रीवास्तव, युक्ति गुप्ता, दीपाली श्रीवास्तव, अभिषेक, अवनीश सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya