करवा-पर्व की झप्पी है लव-स्टेब्लाइज़र थिरैपी : डॉ. आलोक मनदर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-करवा पर्व बढ़ाता है निष्ठा व विश्वास, पति पत्नी और की बानगी, बन रही मनोआघाती

अयोध्या। आधुनिक दौर में तेजी से बनते बिगड़ते दाम्पत्य सम्बंधों से उपज रहे अवसाद व अविश्वास जनित क्लेश,विघटन , हिंसा, आत्महत्या या परहत्या से ग्रसित समाज में करवा चौथ पर्व की मूल अवधारणा अति प्रासंगिक हो चुकी है। यह बातें विश्व मनोजागरूकता माह अभियान के तहत मन कक्ष आडीटोरियम मे आयोजित भारतीय-पर्व करवा-चौथ संदर्भित जनमनोप्रभाव व्याख्यान में जिला चिकित्सालय के माइंड मेंटर डॉ आलोक मनदर्शन ने कही ।

पाश्चात्य कुसंस्कृत व आपसी विश्वास व समर्पण में आ रही गिरावट से पारिवारिक विघटन व एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, लिव इन रिलेशन दायरे में उपज रहे शक वहम, लव-लाइफ ब्रेक-अप जनित प्रतिशोध आदि की मनोरुग्ण सोच से युवक व युवतियों की छद्म आधुनिकता की मनोउड़ान का दंश घातक रूप से पैर पैसार चुका है जिसकी बनगी आये दिन सुर्खियां बटोरती है।

करवा पर्व का मनोविज्ञान

उमंग व खुशी देने वाले हैप्पी हॉर्मोन सेरोटोनिन व डोपामिन तो हर पर्व में महसूस होते है ,पर करवा पर्व पति- पत्नी के भावनात्मक संबंधों को न केवल मजबूत करता है बल्कि दाम्पत्य जीवन की कुटुताओं व मनोविभेद को उदासीन कर समर्पण, निष्ठा व त्याग का पुनर्संचार करता है। डॉ मनदर्शन के अनुसार इस पर्व पर पति-पत्नी के मन में लव हार्मोन ऑक्सीटोसिन व समर्पण हार्मोन एंडोर्फिन सक्रिय हो जाता है जिससे प्यार व विश्वास की डोर मजबूत होती है।

इस प्रकार करवा पर्व मॉडर्न युग की लव स्टेबलाइजर थेरैपी बन चुकी है। डा मनदर्शन ने यह भी बताया कि विश्व मनोस्वास्थ्य दिवस 10 अक्टूबर की इस वर्ष की थीम है वास्तविक अनुभवो में मनोस्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच। यह थीम प्रेम संघर्षों और पारिवारिक कलह जनित सदमा-विकार से ग्रसित आबादी पर विश्व समुदाय के ध्यानाकर्षण का प्रयास है।

इसे भी पढ़े  दीपोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर एडीजी जोन, मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

 

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya