दीपोत्सव से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला तैयारियों की हुई समीक्षा बैठक

अयोध्या। प्रान्तीयकृत दीपोत्सव मेला-2026 को दिव्य, भव्य एवं गरिमामय स्वरूप में आयोजित कराने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त राजेश कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने संबंधित नोडल अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को निर्देशित किया कि दीपोत्सव से जुड़े सभी कार्य निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप तय समयसीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण कराए जाएं।

सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों से संबंधित कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करें तथा स्थलीय निरीक्षण एवं नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समयसीमा में तैयारियां पूर्ण करें।

किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए। दीपोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाएं पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में नगर आयुक्त जैनेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण, नोडल अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने दीपोत्सव कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने दीपोत्सव 2026 को सकुशल संपन्न कराने की दृष्टिगत राम कथा पार्क मैदान, रामकथा पार्क हेलीपैड, राम की पैड़ी, श्री सरयू घाट, फटिक शिला पार्किंग स्थल एवं अन्य स्थलों का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया की कार्य समय से पूर्ण कराया जाए। जो भी कमियां रह जाए उसे समय रहते ठीक कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि दीपोत्सव के दौरान प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई, पेयजल,शौचालय, पार्किंग व्यवस्था , एवं आवागमन को दुरुस्त रखा जाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त जैनेंद्र, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आदित्य विक्रम अग्रवाल, अपर नगर आयुक्त नागेंद्र, अपर जिलाधिकारी नगर दिनेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya