हिंदू महासभा ने 1990 के बलिदानी कारसेवकों को पुष्पांजलि कर किया नमन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-कारसेवकों के परिवार वालों को मिले बुनियादी सुविधाएं : मनीष पांडेय

अयोध्या। 30 अक्टूबर 1990 की कार सेवा में बलिदान हुए वासुदेव गुप्ता एवं राजेंद्र धरिकार की पुण्यतिथि पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय द्वारा बलिदानी कारसेवकों के आवास पर पहुंचकर उनके चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि प्रदान का नमन किया गया। इस अवसर पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय के द्वारा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यह मांग की गई है कि  जब अयोध्या में भव्यतम, दिव्यतम राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग अपने पूर्ण अवस्था में है, किंतु इस मंदिर निर्माण के पीछे हजारों लाखों पुण्य आत्माओं का जो बलिदान हुआ उसे पूरी तरह से उपेक्षित कर ने उन्हें नेपथ्य में धकेल दिया गया ,आज भी यह बलिदानी कारसेवकों के परिवार न्याय पाने की आशा में टकटकी लगाए बैठे हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से यह मांग की है कि 1990 में बलिदान हुए कारसेवक वासुदेव गुप्ता ,राजेंद्र धरिकार ,रमेश पांडेय ,एवं राम अचल गुप्ता सहित अन्य बलिदानी कारसेवकों के परिवार वालों को बुनियादी सुविधाएं, आर्थिक सहायता, एवं परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए ,इसी के साथ-साथ राम जन्मभूमि परिसर में बलिदानी सभी कार सेवकों की स्मृति में बलिदान स्थल का निर्माण कराया जाए , लता चौक का नाम वासुदेव गुप्ता चौक के नाम पर रखा जाए,तथा 1990 में कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले हत्यारे मुलायम सिंह यादव जिन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया उनका सम्मान तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए श्री पांडेय ने कहा कि निर्दोष कारसेवकों पर गोली चलवाने वाला व्यक्ति वाला व्यक्ति सर्वश्रेष्ठ नागरिक कैसे हो सकता है? श्रद्धांजलि देने वाले प्रमुख लोगों में वासुदेव गुप्ता के पुत्र संदीप गुप्ता , मीरा गुप्ता, राजेंद्र धरिकार के भाई रविंद्र धरिकार, सोनी देवी, सोनाली धरिकार, रुचि धरिकार, लकी, आलोक, चेतन ,शिवानी ,सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

You may also like

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya