अयोध्या। काग्रेस महासचिव उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी का जन्मदिन कांग्रेसजनों ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया ,इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री ने केक काटा। जन्मदिन समारोह की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने की तथा संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने किया ।पूर्व सांसद डॉक्टर खत्री ने कहा श्रीमती प्रियंका गांधी ने आम आदमी के लिए संघर्ष करके उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को मुख्य विपक्ष की भूमिका मे ला दिया ,कांग्रेस कार्यकर्ता उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर आम आदमी की आवश्यकताओं के लिए जोरदार आवाज उठाएं ,उन्होंने श्रीमती गांधी के दीर्घायु की कामना करते हुए कहा ईश्वर उन्हें ताकत दे की 2022 में उत्तर प्रदेश में उनके नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बने । जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने बताया इस अवसर पर पूर्व सांसद डॉक्टर खत्री ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए । कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा ,पूर्व विधायक माधव प्रसाद ,एआईसीसी सदस्य केके सिंहा ,उग्रसेन मिश्रा ,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष अजमल खलील, ,मंसाराम यादव,बृजेश सिंह चौहान, मोहम्मद उमेश उपाध्याय ,बृजेश रावत ,विजय पांडे, बशीर उर्फ चांद, नंद कुमार सोनकर, सेवादल के हरे कृष्ण गुप्ता ,बसंत मिश्रा ,दानिश जिया विमल गुप्ता, वरिष्ठ नेता प्रेम पांडे, जिओ हैदर, मोहम्मद अहमद ,जफर हसन,अवधेश तिवारी ,महमूद अहमद ,रामकरण कोरी आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
प्रियंका गांधी का कांग्रेसियों ने मनाया जन्मदिन
100
previous post