प्रियंका गांधी ने रोड शो के बाद हनुमानगढ़ी में किया दर्शन

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

युवाओं ने बाहर लगाये मोदी के नारे

रोड शो में प्रियंका गांधी का स्वागत करती किन्नर गुलशन बिन्दू
सनबीम स्कूल में भी छात्रों से सीधा संवाद करती प्रियंका गांधी

अयोध्या। रोड शो करने के बाद प्रियंका गांधी ने अयोध्या हनुमान गढ़ी मंदिर में भगवान के दर्शन किए, इस दौरान बड़ी संख्या में युवा आ गए और मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे जिससे पुलिस को काफी मशक्कत का सामाना करना पड़ा। शाम को अयोध्या पहुंचकर प्रियंका गांधी ने रोड शो की शुरुआत की। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक जमा हुए और उनके काफिले के साथ चले। सुबह अयोध्या यात्रा के पर निकली प्रियंका गांधी ने सनबीम स्कूल में भी पहुंची, वहां उन्होंने छात्रों से सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने भी प्रियंका गांधी से सवाल किए, जिनके उन्होंने जवाब दिए।
इससे पहले वह मसौधा गईं थीं। यहां रानी बाजार के सरियावां चैराहे पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम सागर रावत की अगुवाई में सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को माला पहनाकर किया जोरदार स्वागत।
अयोध्या जनपद के आदिलपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बीपत तिवारी की समाधि स्थल पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। आदिलपुर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बीपत तिवारी की समाधि पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के निशाने पर मोदी रहे। उन्होंने कहा कि यह चुनाव कोई मामूली चुनाव नहीं है। जनता सब समझती है, अब झूठ बोलने की राजनीत नहीं चलने वाली। जनता झूठ बोलने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगी। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि गरीबों के कर्ज माफी के लिए केंद्र सरकार के पास पैसे नहीं है, लेकिन अमीरों को दोनों हाथों से करोड़ों रुपए बांटा गया है। उन्होंने कहा कि अमीरों को 317 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं।
प्रियंका वाड्रा गांधी ने अयोध्या में कहा कि मैंने लोगों से पूदा कि क्या पीएम वाराणसी के गांवों का दौरा करते हैं। तो जवाब मिला कि वह नहीं जाते। मैं हैरान थी क्योंकि उनका प्रचार ऐसा है कि मुझे लगता है वह कुछ कर रहे होंगे। उन्होंने पूरी दुनिया का दौरा किया और सबको गले लगाया पर अपने ही लोगों को गले नहीं लगाया। कांग्रेस महासचिव व पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम के हिसाब से अयोध्या जिले के तिलोई विधानसभा क्षेत्र के मोहनगंज और शंकरगंज पहुंचीं। यहां लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya