भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियां पूरी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-प्रदेश महामंत्री डॉ. कृतिका अग्रवाल व प्रदेश मंत्री डा. ममता पाण्डेय ने तैयारियों का किया निरीक्षण

अयोध्या। भाजपा महिला मोर्चा की द रामायना होटल मे रविवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों का निरीक्षण मोर्चा की प्रदेश महामंत्री डा कृतिका अग्रवाल ने प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय के साथ किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिये। बैठक में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य का आगमन होगा। जिनके स्वागत की तैयारी पार्टी ने की है।

महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डा ममता पाण्डेय ने बताया कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा है। कार्यकर्ताओं के मेहनत की बदौलत भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। राष्ट्रहित सर्वोपरि के भाव के साथ भाजपा का कार्यकर्ता समाज में अपनी उपस्थिति दर्ज कराता है। पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के आगमन को लेकर जिले की महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

पदाधिकारियों के स्वागत हेतु शहर के प्रमुख स्थानों पर होडिंग लगाई गयी है। इसके साथ में द्वार भी लगाये जा रहे है। 12 मार्च को 9 से 3 बजे तक कार्यसमिति आयोजित की जायेगी। जिसमें 9 से 10 बजे तक रजिस्ट्रेशन होगा। इसके बाद बैठक प्रारम्भ होगी।

इसे भी पढ़े  संतों संग मुख्यमंत्री से मिले महापौर, की अयोध्या के उत्सवों पर चर्चा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya