प्राण प्रतिष्ठा में जुड़वा शहरों को भगवामय करने की तैयारी

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-सांसद कार्यालय पर बन रहे हैं लाखों भगवा ध्वज

अयोध्या । सांसद लल्लू सिंह के द्वारा सहादतगंज चुंगी कार्यालय में लगातार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भगवा ध्वज का निर्माण जारी है। लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में लाखों भगवा ध्वज की पहली खेप जा चुकी है। मंगलवार को ध्वज की दूसरी खेप जाएगी। पूरे लोकसभा क्षेत्र को प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के दौरान भगवामय करने की तैयारी की जा रही है।

पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर के आम जनता में काफी उत्साह है। स्थानीय लोग अपने घरों में भगवा ध्वज लगाने के लिए आतुर है। भाजपा के कार्यकर्ता पूरे लोकसभा क्षेत्र में लोगों से संपर्क करके उनके घरों में भगवान ध्वज लग रहे हैं। महानगर के सभी वार्डों में ध्वज लगाने का अभियान चल रहा है। राम पथ व अन्य अयोध्या को जोड़ने वाले मार्गों पर विशेष तौर पर भगवा ध्वज लगाया जा रहे हैं।

जिससे रामनगरी अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा के बाद आने वाले श्रद्धालुओं के मन में भगवा अयोध्या की छवि जाए। घरों में भगवा ध्वज लगाने के लिए कार्यकर्ताओं की कई टीमें बनाई गई हैं। जो लगातार लोगों से संपर्क कर रही है। अभियान को लेकर अपार जन समर्थन मिल रहा है। ब्लॉक व विधानसभा स्तर पर भगवा ध्वज कार्यकर्ताओं को सौंपे जा रहे हैं। 100 से अधिक कारीगरों द्वारा ध्वज लाठी में लगाया जा रहा है।

नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya