in ,

मां दुर्गा का दर्शन कर देशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना

-कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने 251 दुर्गा प्रतिमा का किया दर्शन पूजन

अयोध्या। कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने अयोध्या में विभिन्न विधानसभा के लगभग 251 पंडालों का भ्रमण किया, और पूजन आरती में शामिल हुए। शारदीय नवरात्र की नवमी को उन्होंने कन्या पूजन में हिस्सा लिया। अयोध्या में उन्होंने रुदौली,मिल्कीपुर,बीकापुर सहित अयोध्या विधानसभा में विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा का पूजन अर्चन किया।

आज शारदीय नवरात्र की नवमी को ब्लॉक मवई, रूदौली विधानसभा के माँ कामाख्या भवानी, बरवारी मजरे कसारी, बिहारा, पुलिस चौकी सैदपुर, सैदपुर मार्केट, नैया मऊ मजरे सैदपुर, भरतपुर, सैम्सी, रामपुर गुदारा, हरिहरपुर, गणेशपुर (2), बदलेपुर, चंद्रामऊ, टेर, बाबा बाजार, उमापुर उत्तरी, उमापुर दक्षिणी, रेच, रतनपुर, द्वारिकापुर, अनारपट्टी, बेलपुर, गोडियानपुरवा मजरे बेलपुर, अशरफपुर, दिलावलपुर, रसूलपुर, कछिया, अल्हौरा, सुलेमपुर, बठौली, लोधपुरवा मजरे अमहिया, अमीरपुर मजरे मांजनपुर में मां दुर्गा-पूजा पंडाल व रामलीला मंचन कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए।

प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि मां दुर्गा का दर्शन कर देशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की और उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी। इस दौरान रुदौली, अयोध्या, दरियाबाद विधानसभा में साथ में सांसद प्रतिनिधि व जिला उपाध्यक्ष भाजपा शिवगोविंद पांडेय सहित भाजपा पदाधिकारीगण विनोद श्रीवास्तव, लक्ष्मण वर्मा, अखिलेश रावत, धर्मेंद्र वर्मा, लवकुश वर्मा, कुलदीप मौर्य, वीरेंद्र पांडेय,धर्मेंद्र सिंह, राम अछेवर लोधी, मुन्ना साहू, अशर्फी निषाद आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  84 कोसी परिक्रमा मार्ग : बीकापुर से पटरंगा का खुला टेण्डर

What do you think?

Written by Next Khabar Team

पूर्व जिला पंचायत सदस्य मालती यादव की मनाई गयी 13वीं पुण्यतिथि

विधायक अयोध्या ने नवमी के अवसर पर किया कन्या पूजन