फैजाबाद। नगर के कृष्णा नगर जनौरा की रहने वाली प्राची दूबे के नीट 2018 परीक्षा में चयनित होने पर क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। प्राची यहां के रहने वाले राम प्रकाश दूबे की पुत्री है। हाई स्कूल व इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करने वाली प्राची बचपन से ही प्रतिभावान थी। प्राची को राजकीय मेडिकल कालेज आजमगढ़ में दाखिला मिला है। प्राची ने बताया कि नीट की परीक्षा की चयनित होने में उनकी माता किरन दूबे तथा बड़ी बहन दीप्ति दूबे का बड़ा योगदान रहा है। उन्होने बताया कि वह चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना चाहती है।
नीट में चयनित हो प्राची ने बढ़ाया गौरव
225
previous post