अयोध्या। पुलिस के डायल-112 पर सूचना मिलने के बाद पीआरवी पर तैनात जवानों ने रिकाबगंज चौकी क्षेत्र के तेलीटोला मोहल्ला में रह रहे दिव्यांग को उसके घर जाकर राशन दिया और भोजन कराया। दिव्यांग अनिल पुत्र सूरज लाल ने डायल-112 पर फोन से अवगत कराया था कि वह मूल रूप से बहराइच जनपद का निवासी है और कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला तेली टोला में अकेला रहता है। उसने यह भी अवगत कराया कि वह दिव्यांग है और दो दिन से उसे भोजन नसीब नहीं हुआ है। इस सूचना पर पीआरवी के अमरीश कुमार व रवि प्रकाश शुक्ला दिव्यांग के घर पहुंचे और उसे राशन और सब्जी दिया। पुलिस के जवान अपने साथ भोजन भी ले गये थे जिसे उन्होंने दिव्यांग को खाने के लिए दिया।
100
previous post