अयोध्या। धर्मनगरी अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेला में एक बालक परिजनों से बिछड़कर भटक गया। महिला आरक्षी अनुपम पटेल व नीतू यादव ने रो रहे बालक को सहारा दिया और उसकी बिछड़ी मां को खोजना शुरू किया। इसी बींच एक महिला परेशानहाल रोती हुई दिखाई पड़ी उसके साथ कुछ महिलाएं व छोटे बच्चे भी थे। पुलिस ने महिला को बाल को दिखाया तो वह उसे पहचान गयी और कहा कि यही मेरा बच्चा है। बच्चा भी मां को देखकर प्रसन्न हो गया। महिला ने अपना नाम मनीषा और बालक का नाम साहिल निवासिनी ग्राम लोहटी सरैया थना मवई जनपद अयोध्या बताया। भटके बालक को मां से मिलवाने वाले पुलिस दल में उप निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव व आरक्षी अभिमन्यू भी शामिल थे।
मेले में बिछड़े बालक को पुलिस ने मां से मिलाया
164
previous post