पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी अयोध्या के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 विनय कुमार यादव मय हमराही पुलिस टीम के रविवार को मुखबिर खास की सूचना पर कोडरी चौराहा पर थाना पूराकलंदर में पंजीकृत मु0अ0स0-175/21 धारा147.148.304.323.324.336.504.506 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त चन्दन पुत्र खुशीराम, अमरजीत पुत्र स्व0झिनकू व अखिलेश पुत्र रामानन्द निवासीगण अलावलपुर डहरिया थाना पूराकलन्दर को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्तों के पास से घटना में सलिप्त आलाकत्ल एक अदद डण्डा(लाठी) बारामद की गयी। पुलिस द्वारा अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विनय कुमार यादव का0 रघुलाल, दुर्गेश तिवारी व तेजबीर रावत शामिल थे।

 

इसे भी पढ़े  Grand Continent Hotels Opens 90-Room Luxury Hotel in Ayodhya
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya