अयोध्या। जनपद पुलिस ने थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार को महाराजगंज थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अनिल कुमार विश्वकर्मा निवासी कल्याणपुर बरौली थाना महराजगंज को थाना क्षेत्र के नेवकबीरपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ थाने में किशोरी से दुराचार और गाली गलौज धमकी तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।पकड़े गए आरोपी का चालान किया जा रहा है।
141
previous post