अयोध्या। नोबेल कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दिशा निर्देशों के अनुपालन में जुटी जनपद पुलिस ने 24 से 36 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।नियमों के उल्लघन पर 101 वाहनों का चालान कर 31800 रूपये जुर्माना वसूला है। एसएसपी कार्यालय की ओर से बताया गया कि चेकिंग के दौरान जनपद में बिना मास्क बाहर घूमते मिले 2436 के खिलाफ महामारी अधिनियम में कार्यवाही हुई है। इसमें कोतवाली नगर ने 311,कोतवाली अयोध्या ने 282,रूदौली ने 188,मवई ने 179,रामजन्मभूमि ने 150,रौनाही ने 145,बीकापुर ने 140,खण्डासा ने 126,इनायतनगर ने 121,तारून ने 105,गोसाईगंज व हैदरगंज ने 100- 100,महराजगंज ने 97,कैन्ट ने 96,पटरंगा ने 86,पूराकलन्दर व कुमारगंज ने 80-80 तथा महिला थाना पुलिस ने 50 के विरूद्व कार्यवाही की है।
103
previous post