पुलिस ने गोवध आरोपी इनामियां को किया गिरफ्तार

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

गोसाईगंज। गोवध निवारण अधिनियम का आरोपी वांछित 10 हजार रूपये का इनामियां अभियुक्त को गोसाईगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत गोसाईगंज थाना पुलिस किशुनीपुर पुल से ग्राम समदा जाने वाले मार्ग से इनामियां अभियुक्त 33 वर्षीय रामफूल उर्फ फूल प्रसाद उर्फ फूले पुत्र कामता प्रसाद निवासी किशुनीपुर समदा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया। अभियुक्त के विरूद्ध गोसाईगंज कोतवाली में गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5 क/8 तथा आईपीसी की धारा 323, 504, 506, 336, 427, 452 के के अलावां एससी/एसटी एक्ट के तहत कई मुकदमें पंजीकृत थे और वह अर्से से फरार था। इनामियां अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाले पुलिस दल में गोसाईगंज थाना प्रभारी आशुतोष मिश्र, एसआई वीरेन्द्र कुमार सरोज, एसआई विजय कुमार गुप्ता, आरक्षीगण मनोज कुमार पाण्डेय, माधव प्रसाद शामिल थे।

इसे भी पढ़े  पहलगाम हमले की प्रथम बरसी पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya