अयोध्या। मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। पूजा सम्पन्न हो गई है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर पहले हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की, उसके बाद रामलला के दर्शन किए। इससे पहले सीएम योगी और राज्यपाल ने पीएम मोदी का स्वागत किया है। वहीं, राम मंदिर पूजन लिए अयोध्या सज-धजकर तैयार है। भगवान रामलला को रत्न जड़ित हरे रंग के वस्त्र पहनाकर तैयार किया गया है। अयोध्या में हर तरफ उल्लास नजर आ रहा है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। रामभक्त सड़कों पर कीर्तन और जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं।
107
previous post