अयोध्या। पर्यावरण के संरक्षण के लिए देशभर में 22 मई को जैव विविधता दिवस मनाया जाता है जैव विविधता दिवस इसलिए भी मनाया जाता है क्योंकि सामाजिक जीवन में जैव विविधता हमारे स्वस्थ व स्वच्छ पर्यावरण का निर्माण करती है । जैव- विविधता समृद्ध, टिकाऊ और आर्थिक गतिविधियों के लिए हमें अवसर प्रदान करती है। अवध विश्वविद्यालय के कार्यपरिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने फाइकस का वृक्षारोपण करते हुए कहा कि जैव-विविधता की कमी होने से प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, सूखा और तूफान आदि आने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है अतरू हमारे लिए जैव-विविधता का संरक्षण बहुत जरूरी है। हमारा जीवन प्रकृति का अनुपम उपहार है। पेड़-पौधे, अनेक प्रकार के जीव-जंतु, मिट्टी, हवा, पानी, महासागर-पठार, समुद्र-नदियां इन सभी प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का हमें संरक्षण करना चाहिए, क्योंकि यही हमारे अस्तित्व एवं विकास के लिए काम आती है। इस दौरान अवध विश्विद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ आर के सिंह ने कहा कि हमें जैव विविधता को बचाने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। जैव विविधता से प्रकृति में संतुलन बना रहता है।
जैव विविधता दिवस पर किया पौधरोपण
101
previous post