अयोध्या। आधुनिक भारत के जनक,पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जन्म सप्ताह कार्यक्रम अंतर्गत पीसीसी सदस्य महेश वर्मा द्वारा तकपुरा ग्राम दर्शन नगर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद शरीफ ने बताया कि राजीव जी की 75 वीं जयंती के अवसर पर 75 पौधों का रोपण किया गया । पौधरोपण कार्यक्रम में उ.प्र.कांग्रेस के सचिव राजेंद्र प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष रामदास वर्मा,महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक,एआईसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा,पीसीसी सदस्य बृजेश सिंह चैहान,पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,जिला महामंत्री अनिल सिंह,युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बिलाल अंसारी,संतराम यादव आदि ने आम,कटहल,अशोक,कदम,जामुन के वृक्षों को लगाने का काम किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने उक्त कार्यक्रम के आयोजक महेश वर्मा की सराहना करते हुए कहा वृक्ष है तो जीवन है वृक्षारोपण वातावरण को शुद्ध करती है साथ ही महापुरुषों की स्मृतियां संजोने का काम करती हैं आज जब पर्यावरण निरंतर दूषित होता चला जा रहा है ऐसे में पौधरोपण एक महान कार्य है
राजीव गांधी जन्म सप्ताह अन्तर्गत किया पौधरोपण
112
previous post