पटना के घोड़े राजधानी ने जीती घुड़दौड़ प्रतियोगिता

by Next Khabar Team
A+A-
Reset

-हाजी जुबेर खां व सुल्तान खां प्रांतीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता संपन्न

सोहावल-अयोध्या। रौनाही मैं  15 वर्षों से निरंतर चल रही हाजी जुबेर खां एवं सुल्तान खां प्रांतीय घुड़दौड़ प्रतियोगिता  शुक्रवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता का चैंपियन पटना बिहार से आए घोड़े राजधानी एक्सप्रेस ने जीती। जिसे 51000 नगद और शील्ड दी गई। दूसरे स्थान पर प्रिन्स यादव का घोड़ा रघुनाथ बेगूसराय रहा। जिसे 21 हजार नगद और शील्ड मिली।

तीसरे स्थान पर प्रतापगढ़ का घोड़ा जुल्फिकार घोषित किया गया जिसे 11000 नगद और फील्ड मिली। इसे घोड़े के मालिक सलीम ने प्राप्त किया। छोटे बड़े 48 घोड़े के बीच हुई इस प्रतियोगिता में छोटे घोड़ों की दौड़ में कुशीनगर की रूबी नायक के घोड़े शेरा ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। पहले स्थान पर अरुण सिंह का घोड़ा हंसराज रहा। जिसके घुड़सवार सूरज थे।

बड़े घोड़े की प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पांच घोड़ों ने हिस्सा लिया। इसमें भी रूबी नायक कुशीनगर के दो घोड़े शामिल रहे। इस अवसर पर मौजूद लोगों में सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडेय , पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव,सरफराज खान,एजाज अहमद,हाजी फिरोज खान गब्बर, फिरदौस खान,शोएब खां आदि सहित हजारों की संख्या में दूर-दूर से आए दर्शक मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े  कृषि विश्वविद्यालय में संबद्धीकरण का खेल जारी, शिक्षकों का मूल कॉलेज से मोहभंग
नेक्स्ट ख़बर

अयोध्या और आस-पास के क्षेत्रों में रहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना स्रोत है। यह स्थानीय समाचारों के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक घटनाओं की प्रामाणिकता को बनाए रखते हुए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है। यह वेबसाइट अपने आप में अयोध्या की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत का एक डिजिटल दस्तावेज है।.

@2025- All Right Reserved.  Faizabad Media Center AYODHYA

Next Khabar is a Local news Portal from Ayodhya